Monday, August 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : कोल्ड ड्रिंक निकालने गया किशोर करंट की चपेट में, मौके...

Kanpur : कोल्ड ड्रिंक निकालने गया किशोर करंट की चपेट में, मौके पर मौत

शिवराजपुर के रुद्रपुर दहे गांव की घटना, फ्रिज के पास लोहे के स्टैंड में उतरा था करंट

Kanpur । शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर दहे गांव में देर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घर में संचालित किराना दुकान पर ग्राहक के लिए फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालने गया किशोर लोहे के स्टैंड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर दहे गांव निवासी राजू सफाईकर्मी हैं और घर पर ही किराना दुकान चलाते हैं। शनिवार रात उनका बड़ा बेटा प्रलय दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान एक ग्राहक ने कोल्ड ड्रिंक मांगी। प्रलय जैसे ही फ्रिज की ओर बढ़ा, वहां रखे लोहे के स्टैंड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगते ही वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

घटना देख परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली का संपर्क अलग कर किसी तरह किशोर को करंट से छुड़ाया और आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर शिवराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...