Sunday, July 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : एक पेड़ माँ के नाम' से हरियाली का संकल्प, कमिश्नरेट...

Kanpur : एक पेड़ माँ के नाम’ से हरियाली का संकल्प, कमिश्नरेट में 11,800 पौधे लगाने का लक्ष्य

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने किया शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

Kanpur । ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को कमिश्नरेट कानपुर नगर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ हुआ। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने की नई बिल्डिंग परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कमिश्नरेट में इस वर्ष 11,800 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। वहीं, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने यातायात पुलिस लाइन में पौधे लगाए।

इस अवसर पर एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, एसीपी यातायात मनोज कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक राजकुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया और हरित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...