- शहर का विकास मेरी प्राथमिकता, कार्यकर्ता खुद को समझें सांसद – रमेश अवस्थी
Kanpur।भाजपा दक्षिण के द्वारा किदवई नगर गीता पार्क में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,महापौर प्रमिला पांडेय ,दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी ने 51 किलो की माला पहनाकर सांसद रमेश अवस्थी का स्वागत किया।
(Mp)सांसद रमेश अवस्थी ने लोकसभा चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो दर्जन बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज देश में पीएम मोदी की सरकार बनी है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि अप्रैल- मई महीने की भीषण गर्मी में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में शहर में भाजपा को जीत मिली है। कानपुर संसदीय क्षेत्र की जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यकर्ता स्वयं को सांसद समझें। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत ही भाजपा यह सीट जीती है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मै हर वक्त मौजूद रहूंगा। प्रमुख रूप से मणिकांत जैन,शिवराम सिंह ,विनोद शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित, पूनम द्विवेदी, रामदेव शुक्ल, रंजना शुक्ला,राम बहादुर यादव, प्रबोध मिश्रा, सुनील नारंग, अनिल दीक्षित, रीता शास्त्री, विनोद मिश्रा,जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।
https://www.parpanch.com/mou-signed-between-nsi-and-iit/